Treding News

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए डीआरडीए सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ हुआ। 18 मार्च तक चलने वाला यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश व जिला प्रशासन के निर्देशन में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जनगणना किसी भी देश के विकास की योजना बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके माध्यम से जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, शिक्षा, आवास और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों की जानकारी प्राप्त होती है, जो सरकार को भविष्य की नीतिनिर्धारण के साथ-साथ योजनाओं के निर्माण में सहायक होती है।
उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं को निर्देश दिये कि इस प्रशिक्षण को गंभीरता, पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ संपन्न करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी जानकारी सही ढंग से हासिल करें। उन्होंने कहा कि जनगणना का अधिकांश कार्य डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, जिसके लिए फील्ड ट्रेनरों को मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डेटा संकलन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी होना आवश्यक है।  
कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के संयुक्त निदेशक आशीष चौहान ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन के तरीकों, निर्धारित प्रपत्रों के सही उपयोग तथा मोबाइल/डिजिटल माध्यम से जानकारी दर्ज करने के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा जनगणना कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा नागरिकों से समन्वय स्थापित करने के तरीकों पर भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी, जिसके प्रथम चरण में मकानों को सूचीबद्ध करके गणना होगी। जबकि दूसरे चरण में जनगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पहली बार डिजीटल प्लेटफार्म पर स्वगणना की सुविधा दी जा रही है।
इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्रपाल गुर्जर भी मौजूद रहे। जबकि प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी दीपक यदुवंशी, शिमला सेे वरिष्ठ जियोग्राफर विवेक कंवर शामिल रहे।
प्रशिक्षण में ज़िला के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, शहरी स्थानीय निकाय प्रमुख, सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago