Trending Now

Himachal Pradesh News: मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट कीं

मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कीं।


बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने राज्यपाल को प्रदेश में वर्तमान प्रशासनिक स्थिति के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में बताया। उन्होंने सुशासन को मजबूत करने, सेवा वितरण में सुधार और जन शिकायतों के प्रभावी निवारण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी अवगत करवाया।


पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया, साथ ही पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जन सुरक्षा बढ़ाने और प्रभावी अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस बल के आधुनिकीकरण और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न पहल पर भी प्रकाश डाला


राज्यपाल ने प्रशासन में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के महत्त्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सक्रिय कानून व्यवस्था, सतर्कता और जनहितैषी दृष्टिकोण बहुत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रभावी शासन और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था राज्य में समग्र कल्याण, शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago