Bharat

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 12 जिलों एवं एक स्पोर्ट्स हॉस्टल की लगभग 803 छात्राएं कुल दस स्पर्धाओं-बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, भारोतोलन, कुश्ती, मुक्केबाजी, जूडो, कराटे, वुशू और ताइक्वाडों में भाग ले रही हैं।
 इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ियों को अब शीघ्र ही नादौन में अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम की सौगात मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस स्टेडियम में 14 खेलों के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधाओं का प्रावधान किया है।
 प्रतिभागियों से मिल्खा सिंह और मेजर ध्यान चंद जैसे महान खिलाड़ियों का अनुसरण करने की अपील करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इन महान खेल हस्तियों ने बेहद कठिन परिस्थितियों के बावजूद कड़ी मेहनत एवं अनुशासन के बल पर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया था। सभी प्रतिभागी उच्च खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लें और आने वाले समय में प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें।
 सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि खेलों में और हमारी आम जिंदगी में भी जीत एवं हार चलती रहती है। अगर कभी हार हो जाए तो उससे निराश हुए बगैर लगातार मेहनत एवं प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा मुख्यमंत्री द्वारा आरंभ किए गए चिट्टा मुक्त अभियान मंे सक्रिय योगदान देने की अपील भी की।  
 इससे पहले, सुनील शर्मा बिट्टू ने ध्वजारोहण और दीप प्रज्जवलन के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों के शानदार मार्चपास्ट की सलामी ली।
 सेकेंडरी शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा और एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

उदघाटन समारोह में ये भी रहे उपस्थित
 उदघाटन समारोह में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, खाद्य आपूर्ति निगम के बीओडी मैंबर विक्रम शर्मा, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य अश्वनी लंबरदार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहनशाह, पुरुषोत्तम कालिया, आरसी डोगरा, राकेश रानी, राकेश वर्मा, शशि शर्मा, निशांत शर्मा, रजत राणा, हमीरपुर शहर के दोनों मेजबान स्कूलों की प्रधानाचार्य पूनम चौहान और दीप्ति राणा, प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक बलवंत सिंह जोगटा, अन्य अधिकारी, सभी जिलों के टीम प्रभारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

15 hours ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

4 days ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

5 days ago

Kangra News : स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला: हेमराज बैरवा

 बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…

6 days ago

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

6 days ago