A meeting was held regarding the Mata Shri Chintpurni festival, the grand event will be held from 22nd to 24th November.
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियों को लेकर कदमताल शुरू कर दी गई है। इस वर्ष माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का भव्य आयोजन 22 से 24 नवंबर तक किया जाना प्रस्तावित है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल ने आज बीडीओ कार्यालय अम्ब में महोत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
एडीसी ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव आस्था, लोक-संस्कृति और पर्यटन का अनूठा संगम है। पिछले वर्ष 14 से 16 नवम्बर तक अंब मैदान में आयोजित महोत्सव का दूसरा संस्करण बेहद सफल रहा था। आयोजन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही तथा महोत्सव ने प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी महोत्सव को आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक संध्याओं, लोक-कलाओं की प्रस्तुतियों, खेल प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न जनसहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच प्रदान किया जाएगा।
एडीसी ने कहा कि जिला प्रशासन महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करेगा। आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए संबंधित विभागों की टीमें गठित की जाएंगी तथा विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि महोत्सव के माध्यम से माता श्री चिंतपूर्णी की धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि महोत्सव में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु एवं पर्यटक सुखद और अविस्मरणीय अनुभव लेकर लौटे।
बैठक में एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, डीएसपी अनिल पटियाल, बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…