Cleaning of Hamirpur city is the responsibility of every citizen: Rakesh Sharma
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं कचरा प्रबंधन को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत नगर निगम के सफाई सेवकों के लिए टाउन हॉल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफाई कार्य से जुड़े 130 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की।
इसके अतिरिक्त एम्स पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए चार प्रकार के अलग-अलग ठोस कचरे के पृथक्करण (छंटनी) के विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को गीले, सूखे तथा अन्य प्रकार के कचरे को उचित रूप से अलग-अलग रखने और स्वच्छता के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया गया।
विद्यार्थियों को नगर निगम हमीरपुर के कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को कचरे के संग्रहण, पृथक्करण, प्रसंस्करण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण का संदेश अपने घरों, पड़ोसियों एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाएं।
उन्होंने विशेष रूप से हमीरपुर के नागरिकों से अपने-अपने घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को कम से कम अलग-अलग करके नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सौंपने की अपील की। साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने तथा नगर निगम के स्वच्छता प्रयासों में सहयोग देने का आग्रह किया।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…
प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…
क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…
युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…
हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…