Treding News

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के मुख्य प्रबंधक पारुल उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


  इस अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पारुल उपाध्याय ने कहा कि यह प्रशिक्षण सभी प्रतिभागियों को स्वयं का रोजगार शुरू करने और समाज के आर्थिक विकास में योगदान देने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की विभिन्न ऋण एवं जमा योजनाओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे-प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और अन्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।


 इससे पहले, मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना ने 10 दिनों तक चलने वाली विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आरसेटी की कार्यप्रणाली और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में इस संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क है। इसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों को वर्दी, प्रशिक्षण मैनुअल और स्टेशनरी किट इत्यादि भी मुफ्त प्रदान की गई है।


 उद्घाटन समारोह के दौरान पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक ऋषि राम, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, संबंधित बैच के संकाय सदस्य विनय चौहान और आरसेटी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago