Blog

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important

11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के इसपुर स्थित पुनर्निर्मित शीतला माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन प्रथम ज्योति प्रज्ज्वलित की। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मंदिर के पुजारी बाल कृष्ण ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद आरती की गई। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व श्रद्धा, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने मंदिर में उपस्थित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। मंदिर परिसर में स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 hours ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

4 days ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

5 days ago

Kangra News : स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला: हेमराज बैरवा

 बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…

6 days ago

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

6 days ago