शिमला : कुलदीप सिंह राठौर ने कुल्लू पदाधिकारियों से कोरोना से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कुल्लू जिला कांग्रेस पदाधिकारियों से कोरोना से प्रभावित विशेषकर गरीब और प्रवासी लोगों की हर संभव मदद करने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा है कि कोरोना कर्फ़्यू के दैनिक व रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित होने की बजह से कोई गरीब भूखा प्यासा न रहें यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

आज जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुए राठौर ने गांधी हेल्पलाइन के तहत कोरोना से प्रभावित सभी लोगों की हरसंभव मदद करने को कहा।उन्होंने कहा कि पहले दौर की इस महामारी में भी कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लोगों की दिल खोल कर मदद की थी और वह उम्मीद करते है कि इस दूसरे दौर में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना ने पूरी अर्थव्यवस्था को अस्त व्यस्त कर दिया है।सरकार ने इस दौरान किसी को भी न तो कोई राहत दी है और न ही उनकी कोई मदद की है। वैक्सीन की कमी,ऑक्सीजन की कमी,सुविधाओं की कमी ने सरकार को कोरोना को लेकर व्यवस्था की पूरी पोल खुल गई है।राठौर ने पदाधिकारियों से कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति या परिवार को हर संभव मदद के साथ उनके मनोबल को बढ़ाने को कहा।उन्होंने कहा कि यह समय लोगों की सेवा का है और कांग्रेस हमेशा ही जन सेवा को अपना कर्म  मानती है।

राठौर ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को अति गम्भीर बताते हुए कहा कि सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण आज प्रदेश में इसका आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई से लोग परेशान है।सरकार ने किसी भी वर्ग को कोई भी राहत नही दी है।उन्होंने कहा कि भाजपा आज इस विपदा में भी अबसर तलाश रही है।भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।अस्पतालों को घटिया किस्म की दवाइयां और प्रयोग किये गए उपकरण भेजे जा रहें है जो बहुत ही चिंता की बात है।

बैठक में कुल्लू जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कोरोना से प्रभावित लोगों को दी जा रही मदद की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं कुल्लू जिला प्रभारी रामलाल ठाकुर,महासचिव विनोद सुल्तानपूरी,कांग्रेस सचिव मनाली विधानसभा क्षेत्र की सचिव शर्मिला पटियाल,कुल्लू की प्रभारी शशि किरण,आनी की प्रभारी राजकुमारी सोंनी,बंजार प्रभारी शशि शर्मा के अतिरिक्त मनाली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरिचंद शर्मा,कुल्लू ब्लॉक अध्यक्ष पूर्ण चंद,बंजार ब्लॉक अध्यक्ष सुशांत ठाकुर,आनी ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रकाश शर्मा ने अपने सपने ब्लॉकों में पार्टी द्वारा किये जा रहे राहत कार्यो की पूरी जानकारी दी।बैठक में कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल सोशल मीडिया से नंद लाल,नितिन राणा व राजेंद्र वर्मा भी मौजूद थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

5 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

1 week ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago