Trending Now

Shimla News: सांगटी के जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच जारी

Shimla के थाना बालूगंज क्षेत्र के अंतर्गत सांगटी–समरहिल के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शोभित ठाकुर (उम्र 29 वर्ष), निवासी शकुंतला निवास, राज गेस्ट हाउस के समीप, सांगटी समरहिल, पिछले कुछ दिनों से लापता था। इस संबंध में सूचना थाना बालूगंज को प्राप्त हुई थी। बाद में पुलिस चौकी समरहिल के माध्यम से जानकारी मिली कि दौराने तलाश युवक का शव सांगटी के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला है।

सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जंगल के सुनसान क्षेत्र में बुरांश के पेड़ की टहनी से सफेद रंग के धोतीनुमा कपड़े के फंदे के सहारे शव लटका पाया गया। मौके पर मृतक के परिजन एवं अन्य लोग उपस्थित थे। उनकी मौजूदगी में शव की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की गई तथा स्थल का निरीक्षण व पैमाइश की गई।

पुलिस द्वारा फंदे को काटकर शव को नीचे उतारा गया और बारीकी से निरीक्षण किया गया। प्राथमिक जांच में गले पर फंदे के निशान के अतिरिक्त शरीर पर किसी अन्य प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए। परिजनों के बयान कलमबद्ध किए गए तथा नियमानुसार आवश्यक प्रपत्र भरे गए। पर्यवेक्षक अधिकारी, थाना बालूगंज द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

मृतक के परिजनों द्वारा किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। इसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु Indira Gandhi Medical College and Hospital ले जाया गया। शव परीक्षण के बाद पार्थिव शरीर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

मामले में आगामी कार्रवाई अधीन धारा 194 बीएनएसएस के तहत की जा रही है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago