नाहन : जेएनवी के पूर्व छात्र संगठन ने उपायुक्त को भेंट किए ऑक्सीमीटर और आयुष काढ़ा

जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के पूर्व छात्र संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी को 50 ऑक्सीमीटर और 100 आयुष काढ़ा भेंट किए।इस अवसर पर डॉ परुथी ने प्रतिनिधिमंडल का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना के उन्मूलन में जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र संगठन के सदस्यों द्वारा दिया गया सहयोग बेहद सराहनीय है। ऑक्सीमीटर से जहाँ होम आइसोलेशन में रह रहे लोग अपने ऑक्सीजन लेवल की जांच कर सकेंगे वहीं आयुष काढ़े से वह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा पाएंगे। उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं और संगठनों से भी कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में संदीप, राम लाल, हुकम, रेखा, शबाना, सरिता और रक्षा शामिल थे। 

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago