Excise Department's intensive campaign continues - 340 liters of illegal liquor destroyed
राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
आबकारी आयुक्त युनुस ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जिलों में आबकारी टीमों ने छापेमारी कर 340 लीटर अवैध शराब नष्ट की तथा देसी व अंग्रेजी शराब की 87 बोतलें कब्जे में ली हैं। अभियान के दौरान सोलन जिला में 18 बोतल, ऊना में 9, मंडी में 5 तथा हमीरपुर में 12 बोतल शराब पकड़ी गई।
इससे पहले आबकारी विभाग ने बिलासपुर जिला में गुप्त सूचना के आधार पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की तथा अवैध तौर पर शराब के रूप में परिवर्तित की जा रही 260 लीटर कच्ची लाहन को कब्जे में लेकर नष्ट किया गया।
आयुक्त ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने अलग-अलग 125 जगहों पर छापेमारी की। https://www.tatkalsamachar.com/kangra-tourism-capital/ उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण एवं व्यापार पर आबकारी विभाग भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई करता रहेगा।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…