Kangra : मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि से पर्यटन राजधानी बनेगा काँगड़ा

काँगड़ा ज़िले के लोगों के भरपूर सहयोग से हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है। काँगड़ा के लोगों के इस अटूट विश्वास का आदर करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ज़िले को पर्यटन राजधानी बनाने का निर्णय लेकर इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की सुधेड़ पंचायत के गाँव नरघोटा में पर्यटन की दृष्टि से व्यवस्थाओं को विकसित करने हेतु भूमि का निरीक्षण करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि ज़िला काँगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करना मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि और काँगड़ा से विशेष लगाव को दिखाता है, जिसके लिये हम उनका आभार प्रकट करते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की योजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ गाँव पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने के लिए चयनित हुए है। उन्होंने कहा कि पंचायत सुधेड़ के नरघोटा में पर्यटन की योजनाओं को विकसित करने के लिए आज जमीन का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत करवाने के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नड्डी में पर्यटकों के लिए टेंट लगाने तथा गुना माता, करेरी बल्ह में रोपवे निर्माण को लेकर भी काम किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कांगड़ा की जनता के प्यार के कारण आज काँगड़ा को अपना हक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ज़िला काँगड़ा में पर्यटन विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है तथा इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम पग उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अन्तर्गत कांगड़ा जिला के पौंग को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धौलाधार श्रृंखला में टेंट सिटी निर्मित करने के लिए प्रदेश सरकार एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा जो कि पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे कांगड़ा जिला को पर्यटन की दृष्टि से बल मिलेगा। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-annual-function/ उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त काँगड़ा ज़िला के देहरा में चिड़ियाघर और गोल्फ कोर्स के निर्माण से टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर और मज़बूत बनेगा। 

इस अवसर पर चीफ इंजीनियर हिमुण्डा सुरिन्दर बशिष्ठ, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, एसडीएम शाहपुर डॉ. मुरारी लाल, डीएफ़ओ संजीव शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजीव शर्मा, टूरिज्म विभाग के संजय शर्मा, उप प्रधान मदन ठाकुर, बलराज भरियाल, बलवंत राणा, प्रदीप बलोरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

7 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago