Hamirpur : पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर विकास की रूपरेखा तय करें

भोरंज के विधायक ने पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों से की अपील

विधायक सुरेश कुमार ने पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे किसी भी राजनीतिक पार्टी की विचारधारा से ऊपर उठकर अपने-अपने क्षेत्रों के लिए विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करें और इसे प्रदेश सरकार के समक्ष रखें। सोमवार को यहां भोरंज विधानसभा क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में पंचायत जनप्रतिनिधियों की अलग-अलग विचारधारा हो सकती है, लेकिन अलग-अलग विचारधारा के बावजूद राजनीतिक पार्टियों की सोच विकास की ही होती है।


  सुरेश कुमार ने कहा कि विकास की एक ही विचारधारा होती है और हर पंचायत जनप्रतिनिधि को इसी के आधार पर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आगामी बजट के मद्देनजर सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के संबंध में सभी विधायकों के साथ भी चर्चा हो चुकी है। सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने भी विधायक प्राथमिकता की बैठक में भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और आम जनता के बीच पंचायत जनप्रतिनिधि बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उन्हें अपने इलाके की जरुरतों एवं समस्याओं की ज्यादा समझ होती है। सुरेश कुमार ने कहा कि इसीलिए वह क्षेत्र के विकास में सभी लोगों विशेषकर पंचायत जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए उन्हें पंचायत जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।


  सुरेश कुमार ने बताया कि नशे की समस्या को खत्म करने के लिए एक टास्क फोर्स बनाई जाएगी। क्षेत्र में पेयजल और बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे। राजीव गांधी डे-बोर्डिंग की स्थापना और क्षेत्र की अन्य बड़ी योजनाओं के लिए इसी बजट में धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।


  इस अवसर पर क्षेत्र के पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों, जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों ने विधायक के समक्ष विभिन्न योजनाएं एवं समस्याएं रखीं। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-illegal-liquor/ बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल बन्याल, जिला परिषद सदस्य मनु बाला, एसडीएम स्वाति डोगरा, भोरंज तथा बमसन के खंड विकास अधिकारी भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago