Shimla: 30 Congress officials expelled for anti-party activities in Chaupal.
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की शिकायत पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 30 कांग्रेस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इनमें चौपाल ब्लॉक के साथ जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के पदाधिकारी भी शामिल हैं।
चौपाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पार्टी के प्रदेश महासचिव संगठन रजनीश किमटा को उम्मीदवार बनाया है। https://www.tatkalsamachar.com/kinnaur-savings-regarding-election/ पार्टी से बागी होकर पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं। चौपाल में भितरघात की संभावनाओं को देखते हुए ब्लॉक कमेटी ने राज्य कमेटी को शिकायत भेजी थी।
जिस पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने धीरेंद्र सिंह चौहान, संतोष डोगरा, कुलदीप ओक्टा, अनिश दीवान, दिनेश राणा, दिनेश घुंटा, बीना पोटन, रामलाल नेवली, कृष्ण रांटा, महेश ठाकुर, बसंत नेवली, हितेंद्र चौहान, श्याम शर्मा, नाग चंद तुलीयान को पार्टी से निष्कासित किया है।
पार्टी ने नाग चंद शर्मा, सुखराम नगरैक, अत्तर राणा, अक्षय ब्राक्टा, शुरवीर राणा, हार्दिक भंडारी, वीरेंद्र धांटा, मोहर सिंह, सुरेंद्र सिंह मांटा, हेतराम कैंथला, नीरज, नरेश, जितेंद्र शर्मा, रोहित रामटा, बृजमोहन और दिनेश शर्मा को भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। यह सभी पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल, युवा कांग्रेस के हैं।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…