Delhi: अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले जनता को दी थी ये 10 गारंटी

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है. शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है. https://www.tatkalsamachar.com/shimla-anti-party-in-choupal/ चुनाव से पहले आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को 10 गारंटी दी थी. बता दें कि दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 1349 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है और चुनाव में इस बार 50.48 प्रतिशत मतदान हुआ था.

अरविंद केजरीवाल ने जनता को दी थी ये 10 गारंटी

1. कूड़े का पहाड़ खत्म, साफ दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली का साफ और सुंदर बनाने की गारंटी दी थी. इसके साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने की गारंटी दी थी और कहा था कि कोई नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने देंगे. इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा था कि कूड़े का निस्तारण दुनिया के दूसरे शहरों की तरह करेंगे.

2. वसूली बंद: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा किया था. इसके साथ ही उन्होंने गारंटी दी थी कि नक्शे पास कराने का प्रोसीजर ऑनलाइन करेंगे और इसकी प्रक्रिया को सरल बनाएंगे. केजरीवाल ने कहा था कि प्रति लेंटर पैसे देने का काम भी बंद कराएंगे.

3. पार्किंग समस्या खत्म: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान देने का वादा किया था.

4. आवारा जानवरों का समाधान: दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की भी गारंटी दी थी और कहा था कि दिल्ली के आवारा जानवरों का समाधान निकालेंगे.

5. बेहतर सड़कें-गलियां: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में नगर निगम की सभी सड़कों और गलियों को ठीक करने की गारंटी दी थी.

6. शिक्षा-स्वास्थ्य: केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा देने की गारंटी दी थी. उन्होंने कहा था कि दिल्ली नगर निगम के स्कूलों को शानदार बनाएंगे और अस्पतालों को भी बेहतर करेंगे.

7. सुंदर पार्क: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के अंदर आने वाले सभी पार्कों को साफ और सुंदर बनाने का वादा किया था.

8. समय पर वेतन: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एमसीडी के कच्चे कर्मचारी को पक्का करने की गारंटी देने के साथ ही समय पर वेतन देने का वादा किया था. उन्होंने कहा था कि सभी कर्मचारियों की सैलरी समय से मिलेगी.

9. व्यापारियों को समस्याओं से मुक्ति: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के व्यापारियों की समस्याओं को खत्म करने की गारंटी दी थी. उन्होंने कहा था कि व्यापारियों की समस्याओं का निदान करेंगे और इंस्पेक्टर राज खत्म होगा.

10. वेंडिंग जोन: दिल्ली के रेहड़ी पटरी वालों के लिए अरविंद केजरीवाल ने बड़ी गारंटी दी थी और कहा था कि रेहड़ी पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाएंगे. इसके साथ ही रेहड़ी पटरी वालों को लाइसेंस देने का भी वादा किया था. केजरीवालने कहा था कि रेहड़ी पटड़ी वालों से कोई पैसा वसूली नहीं होगी.

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago