Kinnaur : चुनाव मतगणना को लेकर बचत भवन रिकांग पिओ में आयोजित किया पूर्वाभ्यास

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 8 दिसंबर 2022 को बचत भवन रिकांग पिओ में 68 किन्नौर विधानसभा के लिए होने वाली मतगणना के मद्देनजर आज यहाँ मतगणना अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर 68 किन्नौर विधानसभा के लिए नियुक्त किए गए सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक तरुण राठी (भा.प्र.से.) ने मतगणना को लेकर किये गए इन्तेजामों का जायजा लिया और मतगणना के लिए तैनात किए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यह पूर्वाभ्यास निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल दण्डाधिकारी कल्पा मेजर डॉ शशांक गुप्ता की देख रेख में संपन्न हुआ।


डॉ शशांक गुप्ता ने बताया की 8 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। https://www.tatkalsamachar.com/solan-block-evel-nutrition-task/ अधिकारियों व कर्मचारियों को थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था से गुजरना होगा तथा मतगणना केंद्र में मोबाइल व अन्य उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पूर्वाभ्यास के दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को मतगणना करने के तौर तरीकों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य बेहद जिम्मेदारी का कार्य है और सभी को ईमानदारी व समर्पण की भावना के साथ इस कार्य को पूरा करना है।


उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र में 80 कर्मचारी व अधिकारी, 50 काउंटिंग एजेंट तथा 150 पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि 10 टेबल पर मतगणना होगी और प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर, काउंटिंग सुपरवाइजर तथा काउंटिंग असिस्टेंट तैनात होगा। इसके अतिरिक्त पोस्टल बैलट की जांच एवं गिनती के लिए भी 02 टेबल लगाए गए है। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र में सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक, निर्वाचन अधिकारी के अतिरिक्त 03 सहायक निर्वाचन अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र में सभी राजनीतिक दलों के काउंटिंग एजेंट के बैठने की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के 13 राउंड होंगे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

7 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago