Categories: Blog

जिला में 8 गौसदनों को 500 रुपये प्रति माह के आधार पर 4,08,000 रुपये स्वीकृत किए गए

जिला में 8 गौसदनों को 500 रुपये प्रति माह के आधार पर 4,08,000 रुपये स्वीकृत किए गए – राजेश्वर गोयल
बिलासपुर :- उपायुक्त राजेश्वर गोयल की अध्यक्षता में जिला में गौवंश उत्थान की प्रथम बैठक का आयोजन किया है जिसमें 8 गौसदनों के लिए 500 रुपये प्रति पशु प्रति माह योजना के अंतर्गत 4 लाख 8 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। उन्होंने कहा कि गौवंश उत्थान के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 500 रुपये प्रति माह पशु योजना प्रारम्भ की गई है।  उन्होंने बताया कि जिला में 12 गौ सदन है जिसमें 8 गौसदन पंजीकृत है तथा 4 गौसदन गैर-पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत लगभग 8 सदनों ने अपनी-अपनी लोकल कमेटी तथा उप मण्डलीय कमेटी द्वारा सरकार के मापदण्डानुसार सिफारिश प्रस्तुत की गई थी।  
उन्होंने बताया गौसदन झबोला, बलसिणा, पडयालग, टाली, कुठेरा, लेहड़ी बरोटा, धार-टटोह तथा गौसदन बिलासपुर को यह राशि अगस्त माह के लिए प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि यह राशि हर माह पशु संख्या के आधार पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गौसदन पशु कल्याण के उत्थान के लिए ब्ल्यू क्राॅस सोसाइटी का गठन किया गया तथा बिलासपुर में ट्राॅमा केयर सैंटर को 18.25 लाख रुपये दिए गए है जिसमें से 6 लाख रुपये पशुओं को बेहोश करने की बन्दुक के लिए स्वीकृत किए गए है जो शीघ्र ही उपलब्ध हो जाएगी।
उप निदेशक पशु स्वास्थ्य/प्रजन्न लाल गोपाल ने बताया कि अभी तक पशु ट्राॅमा केन्द्र में 47 पशुओं का उपचार किया गया है तथा गांव जंगला (झंडूता) में गौ अभ्यारण के लिए भूमि का मुआयना किया गया तथा एफआरए केस उप मण्डलीय समिति को भेजा जा रहा है। जिला के गौ सेवा समिति पडयालग के शैड व अन्य निर्माण के लिए व गौसदन टाली में निर्माण के लिए जिला प्रशासन तथा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आवश्यक सहायता की जा रही है।
उन्होंने जन साधारण से अपील कि है पशुओं को बेसाहरा सड़कों पर न छोडे।
बैठक में डाॅ. जीवन लाल सहायक निदेशक तथा डाॅ. अश्वनी डोगरा उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago