Categories: राजनीति

बिहार चुनाव: NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, JDU-115 तो BJP 112 जगह उतारेगी उम्मीदवार

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा की 115 सीटों पर JDU लड़ेगी, तो वहीं बीजेपी 112 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. हालांकि, इसका औपचारिक ऐलान बाकी है. NDA के नेताओं की कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीटों का बंटवारा हो गया है. 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा की 115 सीटों पर JDU लड़ेगी, तो वहीं बीजेपी 112 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. हालांकि, इसका औपचारिक ऐलान बाकी है. NDA के नेताओं की कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी.

महागठबंधन से अलग होकर NDA में आने वाली मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी 9 सीटों पर लड़ेगी. वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी HAM 7 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी. NDA के नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 5 बजे होगी, जिसमें सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे. 

इससे पहले सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर बिहार कोर कमेटी की बैठक हुई. बीजेपी बिहार कोर कमेटी की बैठक में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और राज्य प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव हिस्सा लिए थे. 

2010 में साथ लड़े थे चुनाव

इससे पहले बीजेपी और जेडीयू ने 2010 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ा था. तब जेडीयू 141 और बीजेपी 102 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारी थी. इस चुनाव में जेडीयू ने 115 तो बीजेपी ने 91 सीटों पर जीत हासिल की थी.

गौरतलब है कि राज्य में 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले चुनाव में NDA का मुकाबला तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले महागठबंधन से है. महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी 144, कांग्रेस 70 और लेफ्ट पार्टियां 29 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई(माले), सीपीआई, सीपीएम महागठबंधन का हिस्सा हैं. 

LJP अकेले लड़ेगी चुनाव

चुनाव से पहले तक NDA का हिस्सा रही LJP ने अकेले लड़ने का फैसला लिया है. वो जेडीयू के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारेगी. एनडीए में मनचाही संख्या में सीट न मिलने के चलते चिराग पासवान ने 143 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है. एलजेपी का बीजेपी के प्रत्याशियों को समर्थन रहेगा. 

बता दें कि बिहार में तीन चरण में विधानसभा के चुनाव होंगे. पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा. चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित होंगे.

2015 में क्या थे नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को भारी जीत मिली थी. 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में महागठबंधन 178 सीटों पर जीती थी. नीतीश कुमार बिहार के नए मुख्यमंत्री चुने गए थे. हालांकि, चुनाव के दो साल बाद जेडीयू महागठबंधन से अलग हो गई थी और बीजेपी से हाथ मिला लिया था. इस चुनाव में RJD को 80, JDU को 71, बीजेपी को 53 और कांग्रेस को 27 सीटों पर जीत मिली थी. 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

6 days ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

7 days ago