Categories: Blog

अटल टनल लोकार्पण के बाद चीन सीमा के दौरे पर डीजीपी कुंडू

अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के बाद डीजीपी संजय कुंडू चीन से लगते सीमांत क्षेत्रों के दौरे पर हैं। कुंडू तीन दिन से लाहौल स्पीति जिले के सीमांत क्षेत्रों में आम लोगों, पुलिस, सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों से फीडबैक व तालमेल के संबंध में बैठकें कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अभी तक वह सरचू, काजा और समदो का दौरा कर चुके हैं। आज और कल किन्नौर जिले में सीमांत क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सीमा क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा का असेसमेंट भी कर रहे हैं।

कुंडू स्थानीय पुलिस के अलावा सीआईडी व अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर जानकारी ले रहे हैं।  उल्लेखनीय है कि चीनी सेना की दो बार भारतीय वायु सीमा क्षेत्र में घुसने और बॉर्डर के नजदीक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के बीच प्रदेश के डीजीपी का यह दौरा अहम माना जा रहा है। हाल ही में एसपी स्तर के अधिकारी भी सीमांत क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। अब अधिकारियों के सर्वे के बाद केंद्र को भेजी गई रिपोर्ट के हर पहलू को डीजीपी खुद भी परख रहे हैं। इस दौरान जो कमियां सामने आएंगी, उनकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र को भेजी जाएगी।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago