Letter in context for hurting religious sentiments
सोशल मीडिया द्वारा लोकल न्यूज़ चैनल के माध्यम से वीडियो दृश्य देखें जो देव भूमि हिमाचल के माता बगलामुखी मंदिर डिस्ट्रिक्ट कांगड़ा में स्थित मंदिर की है, जिसमें बॉलीवुड के अदाकार गोविंदा तथा उनकी पत्नी और मंदिर के प्रबंधक पुजारी मंदिर के एरिया तथा या कमरे में नृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं जो कि गाना भी गोविंदा द्वारा उनकी फिल्म का है (अंखियों से गोली मारे)और इसमें सभी प्रबंधक तथा पुजारी भी थिरकते नजर आ रहे हैं l हरि सिंह ने कहा मंदिर एक आस्था का प्रतीक है जहां लोग आस्था लेकर अपनी मनोकामनाएं और दुखों को दूर करने आते हैं अथवा माता का आशीर्वाद लेते हैं हरि सिंह ने कहा कि जब मंदिर के पुजारी और प्रबंधक ऐसे कार्य ऐसे गीत और नृत्य मंदिर में किए जाएंगे तो सनातन धर्म और लोगों पर किस प्रकार का संदेश जाएगा l मंदिर को सिर्फ इन लोगों द्वारा एक फिल्म स्टूडियो बना कर रख दिया गया है जोकि बहुत दुखद है और आस्था को ठेस पहुंचाने वाली बातें हैं
यह मंदिर हिमाचल के कांगड़ा में स्थित है जोकि माता बगलामुखी का सिद्ध मंदिर है और मां बगलामुखी के नाम से प्रचलित है l वहां पर अभिनेताओं द्वारा फिल्मी गीत चलाकर मंदिर में नृत्य आदि का प्रदर्शन हो रहा है l
हरि सिंह ने कहा कि ऐसी चीजें मंदिर में निरंतर होती रही तो हिंदू धर्म और सनातन धर्म पर एक बहुत बड़ा सुविचार चिन्ह तथा भक्तों की श्रद्धा को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जाना समझा जाएगा यह माता रानी का सिद्ध मंदिर है ना की किसी फिल्मी अभिनेता का कोई फिल्म स्टूडियो ऐसी तस्वीरें देखकर सनातन धर्म को बहुत हानि पहुंचती है ऐसे कार्य जब हमारे हिंदू सनातनी और पुजारी लोग मंदिर कमेटी करेगी तो लोगों को क्या संदेश जाएगा यह सिर्फ एक मनोरंजन का प्रतीक बन जाएगा l हमारे लोग खुद यह सब करेंगे तो बाकी लोग तो धर्म का मजाक उड़ाने का कार्य करेंगे
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…