Bharat

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर आज यहां अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

डॉ. मदन कुमार ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि 15 अप्रैल को सुबह 11.00 बजे ध्वजारोहण कर भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। साथ ही परेड का निरीक्षण करेंगे और अपना  संदेश देंगे। इससे पहले मुख्य अतिथि इंदिरा मार्केट परिसर में स्थित संकन गार्डन में शहीद स्मारक पर और गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

उन्होंने बताया कि  मार्च पास्ट में पुलिस,  गृह रक्षक, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चे भाग लेंगे। समारोह में स्थानीय स्कूलों व अन्य संस्थानों द्वारा लोक संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने भाषा, कला एवं संस्कृति और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरे करने को कहा।  

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने आयोजन से जुड़े लोक निर्माण, पुलिस, नगर निगम, जल शक्ति, विद्युत बोर्ड, गृह रक्षक, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मंडीवासियों से समारोह में सहभागिता जताने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह भी किया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा, उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर रुपिंदर कौर, सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

1 day ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago