चंबा : उपाध्यक्ष ने केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला की रखी आधारशिला

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने आज केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला हिमगिरी के नए भवन की आधारशिला रखी।
इस अवसर पर उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने कहा कि केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला के भवन की लंबे समय से चल रही मांग को आज पूर्ण किया गया है। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होगी, भवन के निर्माण के लिए  आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर विधायक निधि से इस कार्य को शुरू किया जा रहा है । उन्होंनें मूलभूत सुविधाओं से युक्त इस भवन के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

उन्होंने कहा कि यह एक केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला है जिसके अंतर्गत पांच पाठशालाऐं आती हैं। यहां पर हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

डॉ हंसराज ने कहा कि इस भवन के निर्माण से दस गांवो को गुणात्मक शिक्षा की सुविधा मिलेगी। इस भवन के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया गया है ।उन्होंने भवन के निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले व्यक्ति नजीर का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने स्थानीय लोगों की पानी की समस्या का समाधान करते हुए अधिशासी अभियंता जल शक्ति को उपयुक्त स्थानों पर हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सूखा प्रभावित क्षेत्र में आने वाली पंचायत पंजेई, हिमगिरी, चीह, वणंतर में निर्बाध पेयजल सुविधा के लिए उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा जिस पर लगभग 23 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। इसकी कार्य योजना स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। इस उठाऊ पेयजल योजना से ग्राम पंचायत बड़ेला ,पिछला डियूर ,खडजोता और  कदवारा के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

उन्होंने हिमगिरी क्षेत्र में किए गए विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि लगभग सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा दिया गया है और आदर्श ग्राम पंचायत चीह में आवास योजना के तहत घरों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। चीह पंचायत को सड़क सुविधा भी उपलब्ध करवा दी गई है।

डॉ हंसराज ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि हिमगिरी क्षेत्र में जल्द ही बैंक शाखा खोली जाएगी और यहां से चंबा और भंजराडू के लिए दो बसें जल्द चलाई जाएंगी।

इस दौरान उन्होंने हिमगिरी में नया प्राइमरी शिक्षा खंड खोलने का भी आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य त्रिलोक, भाजपा मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव, विशेष कार्यकारिणी अधिकारी सुधीर सहगल, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सलूणी जगदीश कुमार, वन मंडल अधिकारी सलूणी कुलदीप जमवाल ,केंद्रीय मुख्य शिक्षक प्राथमिक पाठशाला हिमगिरी हंसराज राणा, अध्यक्ष एसएमसी तेज सिंह खन्ना ,प्रधान ग्राम पंचायत चीह राकेश खन्ना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago