सोशल मीडिया द्वारा लोकल न्यूज़ चैनल के माध्यम से वीडियो दृश्य देखें जो देव भूमि हिमाचल के माता बगलामुखी मंदिर डिस्ट्रिक्ट कांगड़ा में स्थित मंदिर की है, जिसमें बॉलीवुड के अदाकार गोविंदा तथा उनकी पत्नी और मंदिर के प्रबंधक पुजारी मंदिर के एरिया तथा या कमरे में नृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं जो कि गाना भी गोविंदा द्वारा उनकी फिल्म का है (अंखियों से गोली मारे)और इसमें सभी प्रबंधक तथा पुजारी भी थिरकते नजर आ रहे हैं l हरि सिंह ने कहा मंदिर एक आस्था का प्रतीक है जहां लोग आस्था लेकर अपनी मनोकामनाएं और दुखों को दूर करने आते हैं अथवा माता का आशीर्वाद लेते हैं हरि सिंह ने कहा कि जब मंदिर के पुजारी और प्रबंधक ऐसे कार्य ऐसे गीत और नृत्य मंदिर में किए जाएंगे तो सनातन धर्म और लोगों पर किस प्रकार का संदेश जाएगा l मंदिर को सिर्फ इन लोगों द्वारा एक फिल्म स्टूडियो बना कर रख दिया गया है जोकि बहुत दुखद है और आस्था को ठेस पहुंचाने वाली बातें हैं

यह मंदिर हिमाचल के कांगड़ा में स्थित है जोकि माता बगलामुखी का सिद्ध मंदिर है और मां बगलामुखी के नाम से प्रचलित है l वहां पर अभिनेताओं द्वारा फिल्मी गीत चलाकर मंदिर  में नृत्य आदि का प्रदर्शन हो रहा है l

हरि सिंह ने कहा कि ऐसी चीजें मंदिर में निरंतर होती रही तो हिंदू धर्म और सनातन धर्म पर एक बहुत बड़ा सुविचार चिन्ह तथा भक्तों की श्रद्धा को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जाना समझा जाएगा यह माता रानी का सिद्ध मंदिर है ना की किसी फिल्मी अभिनेता का कोई फिल्म स्टूडियो ऐसी तस्वीरें देखकर सनातन धर्म को बहुत हानि पहुंचती है ऐसे कार्य जब हमारे हिंदू सनातनी और पुजारी लोग मंदिर कमेटी करेगी तो लोगों को क्या संदेश जाएगा यह सिर्फ एक मनोरंजन का प्रतीक बन जाएगा l हमारे लोग  खुद  यह सब करेंगे तो बाकी लोग तो धर्म का मजाक उड़ाने का कार्य करेंगे

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *