हमीरपुर : शहरी विकास मंत्री ने हमीरपुर में किया सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ

 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आरंभ किए गए सांसद खेल महाकुंभ के अंतर्गत हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र स्तर का महाकुंभ वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के खेल मैदान में शुरू हो गया। शहरी विकास, सहकारिता, विधि और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इसका विधिवत शुभारंभ किया।
  इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर की विशेष पहल की सराहना करते हुए सुरेश भारद्वाज ने कहा कि खेल महाकुंभ जैसे आयोजन से हिमाचल प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, जिससे युवा खेलों की ओर पे्ररित होकर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों में लगाएंगे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर को अब देश भर में स्पोट्र्स आईकोन के रूप में भी जाना जाता है। नई सोच के साथ खेलों को बढ़ावा देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने धर्मशाला में दुनिया का सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम बनाकर प्रदेश को समर्पित किया है। दुनिया का हर क्रिकेटर इस सुंदर स्टेडियम में खेलकर अपने आपको सौभाग्यशाली मानता है। यही नहीं, धर्मशाला में आने वाला हर पर्यटक भी इसकी भव्यता को निहारना चाहता है।


  सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों के परिणामस्वरूप ही आज हिमाचल प्रदेश ने पहली बार विजय हजारे ट्राफी जैसा प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीता है। इसका श्रेय अनुराग सिंह ठाकुर को ही जाता है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्रों में खेल मैदानों के निर्माण के लिए 15-15 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। इससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा दूरदराज क्षेत्रों से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलकर आएंगे जो प्रदेश और देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र ने देश और प्रदेश को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। हाल ही में पैरा ओलंपिक खेलों में इसी क्षेत्र के युवा ने पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हमारी भावी पीढ़ी स्वस्थ रहे, फिट रहे और नशे एवं अन्य बुराईयों से दूर रहे, इसके लिए खेल महाकुंभ जैसे आयोजन बहुत जरूरी हैं।


  इस मौके पर समारोह के विशिष्ट अतिथि एवं स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा आरंभ किए गए खेल महाकुंभ का पहला चरण बहुत ही सफल रहा था। अब द्वितीय चरण में भी युवा बढ़-चढक़र भाग ले रहे हैं। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक कुरीति दूर से रखने में यह आयोजन काफी मददगार साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ में वह स्वयं तथा उनकी पूरी टीम हरसंभव सहयोग एवं योगदान दे रही है।
  शुभारंभ अवसर पर महाकुंभ के सह संयोजक नरेंद्र अत्री और अजय रिंटू ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा महाकुंभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया के लिए खेल महाकुंभ जैसी खेलें अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि यह महाकुंभ युवाओं को सही दिशा की ओर ले जाने तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी सार्थक साबित होगा। समारोह के दौरान सिल्वर बैल्स स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


  शुभारंभ समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अजय राणा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर लवली, मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, महामंत्री सुरेश सोनी, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजकुमारी, वीना शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
-0-
कबड्डी के पहले मैच में गौतम कालेज ने डिग्री कालेज को हराया
हमीरपुर 30 दिसंबर। सांसद खेल महाकुंभ के अंतर्गत हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र का पहला कबड्डी मैच स्थानीय डिग्री कालेज और गौतम कालेज की टीमों के मध्य खेला गया। इसमें गौतम कालेज की टीम ने 35-20 से जीत दर्ज की।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago