शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को मकरोटी और कुठमां क्षेत्र में करोड़ों रुपये की जनहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने 4.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मकरोटी-भैरों सड़क एवं पुल तथा 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना बेंटलू-कुठमां के अंतर्गत नलकूप को जनता को समर्पित किया।
मकरोटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मकरोटी-भैरों सड़क एवं पुल के निर्माण से क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लगभग 10 हजार लोगों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही थी और अब इसके बनने से न केवल लोगों का आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस सड़क पर शीघ्र ही बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने सड़क निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।
इसके उपरांत कुठमां में 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित नलकूप का लोकार्पण करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इसके शुरू होने से कुठमां, भैड़ी, नगोल और वैदी गांवों के लगभग 1000 लोगों को अब निर्बाध पेयजल सुविधा प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल संकट लंबे समय से लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ था, लेकिन अब इस नलकूप के चालू होने से लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।
इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मकरोटी के सात महिला मंडलों को 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में पंचायत के पूर्व प्रधान अजय तथा कांग्रेस ओबीसी नेता सुरेश पटाकू ने मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, बीडीओ रैत कमलजीत, सहायक अभियंता बलबीत दियोलिया, प्रधानाचार्य आईटीआई शाहपुर चैन सिंह, प्रधानाचार्य नीना, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, बीईईओ मिन्टों देवी, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, बलवीर चौधरी, ऊषा, अंजना, संध्या, अंजू, सुभाषना, मधुबाला, रीना पठानिया, शेर सिंह, विजय, प्रेम मेहरा, अश्वनी चौधरी, रोशन, विपुल पटाकू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…