Bharat

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने देश की संप्रभुता की रक्षा तथा दुर्गम क्षेत्रों एवं सीमावर्ती इलाकों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में भारतीय सेना की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने सशस्त्र बलों की पेशेवर दक्षता, समर्पण और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।
श्री गुप्ता ने शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड द्वारा भारतीय सेना की प्रशिक्षण क्षमता और ऑपरेशनल तैयारी को सुदृढ़ करने में दिए जा रहे योगदान की भी सराहना की। उन्होंने सशस्त्र बलों की ताकत बढ़ाने के लिए निरंतर आधुनिकीकरण, उन्नत प्रशिक्षण और तकनीकी अनुकूलन के महत्व पर बल दिया।
लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने राज्यपाल को आरट्रेक द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण पहलों और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षण पहलों का उद्देश्य सेना के जवानों की तैयारियों और दक्षता को बढ़ाना है।
उन्होंने इस अवसर पर राज्यपाल को एक कॉफी टेबल बुक भी भेंट की।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago