हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री ने नरेंद्र ब्रगटा के निधन पर शोक जताया

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोग विशेषकर जिला शिमला के लोग  नरेन्द्र बरागटा द्वारा बागवानी, तकनीकी शिक्षा इत्यादि जैसे विभिन्न  क्षेत्रों में किए गए योगदान को सदैव याद रखेंगे। नरेन्द्र बरागटा ने सदैव  जुब्बल-कोटखाई के लोगों तथा बागवानों के हितों का ध्यान रखा तथा क्षेत्र के  विकास को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र बरागटा के रूप में  उन्होंने अपने परम मित्र को खोया है जिन्होंने अपने अनुभव से पार्टी को  मजबूत किया। नरेन्द्र बरागटा ने सदैव लोगों की मांगों तथा उनके कल्याण के  लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र बरागटा का निधन अपूर्णीय क्षति  है।


मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की  शान्ति तथा शोकसंतप्त परिवार के सदस्यों को इस असहनीय दुःख को सहने की  शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


जय राम ठाकुर  ने चण्डीगढ़ में नरेन्द्र बरागटा की पार्थिव देह पर माल्यार्पण किया तथा  प्रदेश और भारतीय जनता पार्टी के विकास के लिए उनके योगदान को स्मरण किया।


हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों ने भी नरेन्द्र बरागटा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

इस अवसर पर चण्डीगढ़ में भाजपा के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा के हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टण्डन, भाजपा के संगठन सचिव पवन राणा, विधायक डाॅ. राजीव बिन्दल और परमजीत सिंह पम्मी, जल प्रबन्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, पूर्व सांसद कृपाल परमार तथा अन्य भाजपा नेताओं ने भी नरेन्द्र बरागटा की पार्थिव देह पर माल्यार्पण किया। 

 
नरेन्द्र बरागटा वर्ष 1998 में शिमला विधानसभा क्षेत्र से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए और प्रदेश में भाजपा नेतृत्व की सरकार में बागवानी राज्य मंत्री बने। वर्ष 2007 में वह पुनः जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए। नरेन्द्र बरागटा वर्ष 2017 में फिर  विधानसभा के लिए चुने गए और मुख्य सचेतक बनाए गए। 

Share
Published by

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

10 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

11 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

11 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

15 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

18 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

18 hours ago