हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी : फीस माफी को तरस रहे छात्र लेकिन सीएम फंड में चंदा देने में जुटे वीसी सिकंदर कुमार

सीबीएसई की तर्ज पर जमा दो के छात्रों को प्रमोट करें एचपी बोर्ड : NSUI


असमंजस की स्थिति को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार कैबिनेट बैठक में निर्णय लेकर छात्रों के प्रोमोशन की अधिसूचना जल्द जारी करें-छत्तर ठाकुर

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर ठाकुर द्वारा जारी प्रेस बयान में आगामी जून महीने में होने वाली प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग में प्रदेशभर

के हज़ारों स्कूल कॉलेज विद्यार्थियों को प्रमोट करने की मांग की गई है। छत्तर ठाकुर ने कहा कि कोविड काल में एनएसयूआई की मांग पर जिस प्रकार सीबीएसई ने प्लस टू के लाखों छात्रों को प्रमोट किया उसी प्रकार प्रदेश सरकार भी बैठक में एचपी स्कूल बोर्ड को प्रदेशभर के हज़ारों प्लस टू विद्यार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय लें।

एनएसयूआई ने मांग की कि इस बारे जल्द अधिसूचना जारी कर छात्रों के असमंजस की स्थिति को जल्द दूर कर उन्हें राहत प्रदान की जाए। एनएसयूआई राज्य इकाई के प्रमुख छत्तर ठाकुर ने एचपीयू के कुलपति सिकंदर कुमार द्वारा युनिवेर्सिटी कर्मचारियों की सैलरी से पैसे काट कर सीएम रिलीफ फंड में चंदा चढ़ाने को लेकर भी रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये एक साल के अंदर ही दूसरी या तीसरी बार कर्मचारियों की सैलरी काट कर वीसी द्वारा चंदा चढ़ाया गया है।

गौरतलब है कि स्वास्थ निदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना को अडॉप्ट कर कर्मचारियों के एक-एक दो-दो दिनों की सैलरी काट कर सीएम रिलीफ फंड में दान दिया गया है। छत्तर ठाकुर ने कहा कि कोविड काल में इस प्रकार से बार बार सैलरी कटे जाने को लेकर शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों में भी जयराम सरकार व एचपीयू प्रशासन के खिलाफ बहुत रोष है, हालांकि अपनई मज़बूरियों के कारण वे इसे व्यक्त नहीं कर पा रहे है।

इसी प्रकार छात्र समुदाय कोरोना राहत में फीस माफी की मांग करता जा रहा है लेकिन अपनी सेवविस्तार के चक्कर मे कुलपति छात्रों और अपने कर्मचारियों को अनदेखा कर राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए कभी लाखों की मूर्ति बनवाने तो कभी लाखों का चंदा चढ़ाने में मस्त है। छत्तर ठाकुर ने जयराम सरकार को चेताते हुए कहा कि अगले चुनाव में प्रदेश के छात्र, युवा व कर्मचारी एक एक हिसाब तसल्ली से लेंगे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago