बिलासपुर : वन मंत्री राकेश पठानिया ने झण्डूता में पौध नर्सरी का किया निरीक्षण

वन एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री राकेश पठानिया ने झण्डूता में वन विभाग द्वारा लगाई गई नर्सरी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा झंडूता पौध नर्सरी में 38914 विभिन्न प्रजाति के पौधे तैयार किये जा रहें हैं। इन पौधों को वन विभाग झंडूता रेंज के अंतर्गत आने वाले जंगलो में रोपित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन नर्सरी में आवला, अर्जुन, बेहड़ा, हरड, जामुन, दाडू, कचनार, खैर, बांस इत्यादि औषधीय, फलदार एवं पशु चारे के पौधे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वन नर्सरी में आंवले के 8132, अर्जुन के 6252, बेडे के 2173, हरड के 63, जामुन के 3861, दाडू के 10994, कचनार 2930, खैर के 1775 एवं बांस के 2734 पौधे तैयार किए गए हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वन विभाग की सभी नर्सरियों में जल भण्डारण और वर्मी कम्पोस्ट, स्प्रिकल सिस्टम के द्वारा नर्सरी पौधशाला में पौधों को सिंचाई की व्यवस्था की जाएंगी ताकि नर्सरी से जो भी पौधे निकले वो बेहतर प्रजाति के हो और उनकी जीवित प्रतिशतः में ज्यादा सुधार आए।
 उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि गर्मी के मौसम में घास के लिए जंगलों में आग ना लगाएं। उन्होंने बताया कि आगजनी वन सम्पदा नष्ट होने के साथ-साथ जंगलो में रहने वाले जीव जंतुओं के जीवन खतरे में रहता है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से सर्तक है। प्रदेश में कोरोना महामारी से संक्रमित रोगियों के उपचार के लिए विभिन्न सुविधाएं दी जा रही है ताकि किसी भी स्तर पर कोरोना रोगियों के उपचार में कोई भी कमी न रहे। उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश के अस्पतालों में कोरोना रोगियों की बेहतर देखभाल की जा रही है वहीं होम आईसोलेशन में रह रहे रोगियों को स्वास्थ्य की स्वयं निगरानी रखने के लिए होम आईसोलेशन किट भी वितरित की जा रही है ताकि होम आईसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना से बचाव के लिए सरकार के दिशा निर्देशों, सामाजिक दूरी, बार-बार हाथ धोना, सही ढंग से मास्क पहनने के नियमों की अनुपालना करें तथा खांसी, जुखाम इत्यादि के लक्षण दिखने पर कोरोना टैस्ट करवाना सुनिश्चित करें।
विधायक झण्डूता जे.आर. कटवाल ने भी लोगों से वन सम्पदा की रक्षा करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने तथा पर्यावरण में आॅक्सीजन स्तर को बढ़ाने के लिए औषधीय पौधों का काफी महत्व है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक औषधीय पौधे लगाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य अभिशेष चंदेल, मण्डलाध्यक्ष मोहिन्द्र सिंह चंदेल, डीएफओ अवनी भूषण राय, सीसीएफ देव राज कौषल, रैंज आॅफिसर अशोक कुमार शर्मा, डिप्टी रैंजर ज्ञान सिंह, वन रक्षक देश राज, शुभम ठाकुर उपस्थित रहे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago