हमीरपुर: मतदाता जागरुकता प्रतियोगिताओं में हो अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी

हमीरपुर 02 मार्च। एसडीएम एवं हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने क्षेत्र के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों और सरकारी एवं निजी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करके भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता जागरुकता प्रतियोगिताओं और मतदाता पंजीकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग तीन अलग-अलग वर्गों के लिए प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन, गीत, वीडियो और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित करने जा रहा है। उक्त प्रतियोगिताओं से संबंधित जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ईसीआई स्वीप डॉट एनआईसी डॉट इन ecisveep.nic.in पर उपलब्ध करवाई गई है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए सीधे इस वेबसाइट पर पंजीकरण करवाया जा सकता है। जबकि, अन्य प्रतियोगिताओं की प्रविष्टियां 15 मार्च तक ईमेेल आईडी वोटर-कंटेस्ट एट रेट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन voter-contest@eci.gov.in पर भेजी जा सकती हैं।


   एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 18-19 वर्ष की आयु के छूटे युवाओं को उनके नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने के लिए भी प्रेरित करें।

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

5 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

9 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

12 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

12 hours ago