Deputy Commissioner Pankaj Rai inspected various works of Bilaspur
बिलासपुर 02 मार्च – उपायुक्त पंकज राय ने आज बिलासपुर में चल रहे विभिन्न कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
उन्होंने 12 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित किए जा रहे 50 बिस्तर वाले मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन की कार्य प्रगति का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जैव अपशिष्ट निष्पादन संयंत्र के लिए चयनित स्थान का निरीक्षण किया तथा अस्पताल भवन के दूषित पानी की उचित निकासी के लिए भी अधिकारी को निर्देशित किया।
उन्होंने जिला अस्पताल परिसर के अंदर निर्मित की जा रही दवाईयों की दुकानों के कार्य का भी निरिक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य में गति लाने को कहा।
उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तथा वीवीपीएटी भण्डारण भवन के निरीक्षण के साथ-साथ लखनपुर में नए निर्मित किए जा रही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तथा वीवीपीएटी वेयरहाउस का भी निरीक्षण किय। उन्होंने निर्माण कार्य में सम्मिलित विभिन्न विभागों को कार्य में तेजी लाने व शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर ही सौर ऊर्जा, विद्युत, जल शक्ति तथा अग्निशमन विभाग द्वारा वेयर हाउस निर्माण के कार्यों की समीक्षा की तथा उचित दिशा निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता विद्युत ई. पंकज शर्मा, लोक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता राजेंद्र सिंह जुबलानी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग राकेश वैद्य, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सतीश, उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर सुभाष गौतम, अग्निशमन अधिकारी जितेन्द्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…