हमीरपुर : आईटीआई में अप्रेंटिसशिप टे्रेनिंग के साक्षात्कार 7 को

हमीरपुर 02 मार्च। स्वराज इंजन लिमिटेड मोहाली 7 मार्च को आईटीआई हमीरपुर में फिटर, ट्रेनर, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक  डीजल, मैकेनिक ट्रैक्टर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक की अप्रेंटिसशिप टे्रेनिंग एवं हैल्पर के पदों के लिए साक्षात्कार लेगी।

आईटीआई हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने बताया कि वर्ष 2018 से 2021 तक के आईटीआई पास युवा इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उनके पास नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। इस साक्षात्कार में लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और मेडिकल भी होगा। कंपनी द्वारा चयनित युवाओं को 7700 से 9480 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। बारहवीं पास महिलाएं भी अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कर सकती हैं।

इनके अलावा हैल्पर के पदों के लिए आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास युवा पात्र हैं। इन हैल्परों को 354 रुपये दैनिक भत्ता, पीएफ और ईएसआईसी की सुविधाएं मिलेंगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222609 और मोबाइल नंबर 7018817768 पर संपर्क किया जा सकता है।    

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago