Indra Dutt Lakhanpal : सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिझड़ी के लिए 25 लाख मंजूर

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक ने मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने मंगलवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह #Annual Prize Distribution Function, में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और शैक्षणिक, #Academic, सांस्कृतिक, #Cultural, खेलकूद #sports, और अन्य गतिविधियों #other activities, में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य केवल डिग्री या अच्छे अंक हासिल करना ही नहीं होता है, बल्कि इसके माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास #All round development, सुनिश्चित किया जाना चाहिए। तभी वे आदर्श नागरिक बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी देश और समाज का भविष्य उसकी शिक्षा व्यवस्था पर ही निर्भर करता है। इसलिए शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनमें एक व्यापक सोच विकसित करने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। शिक्षण संस्थानों को कभी भी राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए।

इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं, ताकि यहां के बच्चों को अपने घर के पास ही बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध हो सके। https://www.tatkalsamachar.com/environment-pollution-solan/ उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति उपयोजना एवं विधायक प्राथमिकता के तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी #Government Model Senior Secondary School Bijhri, के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। विधायक ने स्कूल प्रबंधन को इस धनराशि का सदुपयोग करने के निर्देश भी दिए।

इससे पहले प्रधानाचार्य ने विधायक और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट #Annual Report, प्रस्तुत की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

समारोह में उषा लखनपाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चंद, जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी, बीडीसी सदस्य अनीता कुमारी, ग्राम पंचायत बिझड़ के प्रधान संजय कुमार, अश्वनी शर्मा, अन्य गणमान्य लोग, स्कूल के शिक्षक और बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

7 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago