Naresh Chauhan : अपनी नाकामियोंको छुपाने के लिए भ्रामक प्रचार बंद करें विपक्ष के नेता

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार(मीडिया) श्री नरेश चौहान ने आज यहां कहा कि विपक्ष के नेता विभिन्न मीडियामाध्यमों मंे भ्रामक प्रचार कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नाकामियों को पहले तो बड़ी चालाकी से छुपाया गया और अब सत्ता #Power, खोने के बादविपक्षी नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर अपनी रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया केमाध्यम से यह प्रचारित और प्रसारित किया जा रहा है कि मनरेगा कामगारों #MANREGA Workers, को श्रमिककल्याण बोर्ड के लाभों से वंचित किया गया है जबकि वास्तविकता यह है कि केंद्र कीभाजपा सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी और प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान ही इसे लागू करने का खाका तैयार किया गया था।

श्री नरेश चौहान ने कहा कि विभिन्न मीडियामाध्यमों में मनरेगा कामगारों को एन.एम.एम.एस. (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टमऐप) प्रणाली के माध्यम से हाजिरी लगाने के बारे में भी भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इस संबंध में भी निर्णय केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लिया गया था तथा इसेएक मई, 2021 से लागू करने का फैसला किया गया था। केंद्र सरकार #Central Government, ने 23 दिसंबर, 2022को पुनः निर्देश जारी कर इस फैसले को सख्ती से लागू करने को कहा है। https://www.tatkalsamachar.com/education-cultural-hamirpur/ उन्होंने कहा कि अब भाजपा के नेता अपनी करनी और नाकामियों को छुपाने के लिए अपनी कथनी से विष घोल रहे हैं। यानी विपक्ष #Opposition, का तो एकमात्र एजेंडा है ‘ऊधोकी पगड़ी माधो के सिर’ लेकिन जनता समझदार है और सब जानती है।

श्री नरेश चौहान ने विपक्ष के नेताओं को परामर्श दिया कि काल्पनिक सोच से बाहर निकलें और जनादेश को स्वीकारते हुए सकारात्मक रुख अपनाकर कोई रचनात्मक कार्य करने का प्रयास करें।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago