Sanjay Gupta : पर्यावरण संरक्षण के लिए उद्योगों को स्वनियमन अपनाने की आवश्यकता

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड #Himachal Pradesh Pollution control board, (एचपीएसपीसीबी) के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने आज जिला सोलन के क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी में एचपीएसपीसीबी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।


उन्होंनेे औद्योगिक इकाइयों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की और सभी इकाइयां में विभिन्न प्रदूषण मानदंडों को जल, वायु और पर्यावरण संरक्षण अधिनियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में नगर निकायों के नियमन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि इन क्षेत्रों में उनके द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन, #Solid waste management, प्लास्टिक कचरे का निस्तारण और साफ-सफाई ठीक से हो सके।


संजय गुप्ता ने बोर्ड के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत अपने सुझाव दिए और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग का आश्वासन दिया। इसके उपरांत, संजय गुप्ता ने बद्दी के निकट झाड़माजरी में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक संघ (बीबीएनआईए) के साथ एक संवाद बैठक भी की जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने औद्योगिक संचालन के संबंध में उनके सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को उठाया।


संजय गुप्ता ने प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए उद्योगों से स्व-नियमन #Self regulation, अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने बीबीएनआईए से अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का भी आग्रह किया ताकि वे एचपी-ओसीएमएमएस पोर्टल की सुविधा का लाभ भी उठा सकें। https://www.tatkalsamachar.com/governor-tuberculosis-patients/ उन्होंने आश्वासन दिया कि संघ की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।


हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अपूर्व देवगन ने पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों और बोर्ड द्वारा की गई विभिन्न पहलों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से नमूना संग्रहण और पारदर्शिता #Storage and Transparency के लिए पीसीबी के सैंपलिंग मॉड्यूल को अपग्रेड किया गया है।


मुख्य पर्यावरण अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी #Regional Office Baddi, ने उद्योगों की वर्तमान स्थिति और बोर्ड के कार्यकलापों के बारे में प्रस्तुति दी।


उद्योग संघ की ओर से बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया और एचडीएमए के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बीबीएन क्षेत्र में उद्योगों के वर्तमान परिदृश्य के बारे में जानकारी दी।


इस अवसर पर कॉमन एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट #CETP, और एपीआई निष्पादन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की गई।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago