वतन पर कुर्बान हिमाचल का एक और जवान।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हिमाचल का एक और जवान शहीद हो गया है। कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से किन्नौर केे साहिल कुमार (24) देश के लिए  कुर्बान हो गए। बीते बुधवार को निगुलसरी के ननस्पो गांव के साहिल को सीमा पर गोली लगी। गुरुवार को शहीद का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ लाया गया। रात 11:30 बजे सड़क मार्ग से उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव ननस्पो पहुंचा।  
शुक्रवार 11 बजे सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस गबरू को अंतिम विदाई देने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। अधिकारियों, सेना के जवानों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। जानकारी के मुताबिक बुधवार को कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकी मुठभेड़ के दौरान19 डोगरा में तैनात साहिल कुमार ने भी मोर्चा संभाला था।  
इसी दौरान आतंकियों की गोली उन्हें लग गई और वह शहीद हो गए। शुक्रवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता की जयघोष के नारे लगाए। शहीद को सेना की अवेरी पट्टी से आई टुकड़ी ने सलामी दी। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे साहिल छह वर्ष पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। अभी साहिल का विवाह भी नहीं हुआ था।   

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago