शिमला शहर में जानलेवा हुए बंदर। लोगो की बड़ी परेशानी।

बंदरों के आतंक से एक तरफ पहाड़ी प्रदेश हिमाचल के ग्रामीण खेती छोड़ने को मजबूर हैं तो दूसरी तरफ़ राजधानी शिमला में बंदरों का ख़ौफ़ आय दिन लोगों के लिए आफत बना हुआ है। शिमला में लगातार बंदरों द्वारा लोगों पर हमला करने के मामले सामने आ रहे हैं। इसी हफ़्ते संजौली और सेंट एडवर्ड स्कूल के दो बच्चों पर हमला कर बंदरो ने बुरी तरह घायल कर दिया। जिनका ईलाज करवाया जा रहा है। वहीं, केंद्र सरकार ने बंदरो को बुर्मिन घोषित कर मारने की भी इजाज़त तो दे दी है, लेकिन मारने को कोई तैयार नहीं है। शिमला नागरिक सभा ने बंदरो के आतंक को लेकर नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट को एक ज्ञापन सौंपा ओर मांग उठाई की बंदरो को मारने का स्थाई रास्ता निकालें ताकि बंदरो के बढ़ते ख़ौफ़ से छुटकारा मिल सके। नागरिक सभा के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि शिमला में बंदर महिलाओं व बच्चों को अधिकतर अपना निशाना बना रहे है। बंदरो से बचाव के लिए स्थाई हल की जरूरत है। वहीं नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट ने भी माना कि शिमला में बंदरो की समस्या है। लेकिन बंदरों को बुर्मिन घोषित करने के बाबजूद निगम तय नही कर पाया है कि बंदर मारेगा कौन। लेकिन अन्य जगहों की तर्ज़ पर शिमला में भी सेवानिवृत्त जवानों को बंदरो को मारने के लिए नियुक्त किया जा सकता है।

Recent Posts

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 week ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

3 weeks ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

3 weeks ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

3 weeks ago