शहरी विकास मंत्री अधिकारियों से विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं प्रगति की ली जानकारी

शहरी विकास, नगर एवं ग्राम योजना तथा आवास, संसदीय मामले, कानून एवं विधि परामर्शी एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज परिधि गृह बिलासपुर में नगर निकायों के पदाधिकारियों तथा बिलासपुर, घुमारवीं, तलाई व श्री नैना देवी के कार्यकारी अधिकारियों के साथ नगर निकायों में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा व प्रगति की जानकारी प्राप्त की।


बैठक के दौरान विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं की वित्तिय स्थिति तथा नई परियोजनाओं के लिए बजट का प्रावधान करने के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बिलासपुर शहर में गाड़ियों के बढ़ते दबाव के कारण यातायात में होने वाले व्यवधान व जाम की स्थिति से निपटने के लिए शहर में पार्किंग की नितांत आवश्यकता है जिसके लिए स्थानीय विधायक सुभाष ठाकुर द्वारा पैसा मुहैया करवा दिया गया है तथा इसकी अन्य औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के घोषणा पत्र के वादे के अनुसार 3 नए नगर निगम बनाए गए है तथा वर्तमान में इनकी संख्या बढ़कर 5 हो गई है। प्रदेश में आवश्यकता के अनुसार नगर पंचायत को स्तरोन्नत कर नगर परिषद बनाया गया है तथा 7 नई नगर पंचायतें भी बनाई गई है। पहली बार केंद्रीय बजट में भी टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया गया है। हिमाचल प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य जहां पर मनरेगा की तर्ज पर मुख्यमंत्री आजीविका गारंटी योजना बनाई है जिसको भविष्य में कानूनी जामा पहना दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता निर्वाहन में वाल्मीकि समुदाय के लोग अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। उनकी ज़मीन और मकान की समस्या के निदान के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सहकारिता के साथ जुड़े अधिकारियों के साथ भी बैठक की गई और सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने व इसमें सुदृढ़ीकरण करने के लिए प्रदेश व केन्द्र सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन को गति प्रदान करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि भाखड़ा बांध के निर्माण से विस्थापन का दर्द समेटे बिलासपुर शहर ने अब विकास की गति पकड़ते हुए नए आयाम स्थापित किए है। इस शहर के विकास और सौंदर्यकरण के लिए भी प्रदेश सरकार नई योजनाएं तैयार कर बजट का प्रावधान कर रही है।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर में भूमि हस्तांतरण के मामलों को मंत्रीमंडल में न ले जाना पड़े इसके लिए कदम उठाए जा रहे है। बिलासपुर शहर के हस्तांतरण के मामले प्रदेश के अन्य जिलों की तरह टीसीपी के प्रावधानों के अनुसार निपटाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


इस अवसर पर सदर विधायक सुभाष ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, उपाध्यक्ष कमल गौतम, नगर परिषद बिलासपुर के पार्षदगण, एसडीएम सदर सुभाष गौतम, ई.ओ बिलासपुर उर्वशी वालिया, घुमारवीं पंकज, ई.ओ. श्री नैना देवी जी, डीएसपी हैडक्वाटर राजकुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।  

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

7 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

8 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

8 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

12 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

15 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

15 hours ago