प्रदेश कांग्रेस ने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के शिमला डिवेलपमेंट प्लान को लेकर की जा रही बयानबाजी से लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान ने आज मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मंत्री व सरकार से इस बारे अपनी पूरी स्थिति स्पष्ट करने को कहा कि वह बताए क्या सरकार ने शिमला कोर ग्रीन एरिया में निर्माण बारे एनजीटी से कोई स्वीकृति प्राप्त कर ली है,जबकि एनजीटी ने इस पर रोक लगा रखी है।

नरेश चौहान ने सरकार से यह भी पूछा है कि वह बताए जो अपील उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में इस बारे दायर की थी,उसकी क्या स्थिति है,क्या सरकार उसे वापसी ले रही है।चौहान ने आरोप लगाया है कि सुरेश भारद्वाज शिमला डिवेलपमेंट प्लान को लेकर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहें है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने गत चार सालों में शिमला के विकास और लोगों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नही दिया, आज जब अब शिमला नगर निगम के चुनाव आये है तो अपने राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते शिमला शहर के लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द स्पष्ट करना चाहिए कि वह शिमला के नए डिवेलपमेंट प्लान को कैसे लागू करेगी और लोगों को कैसे राहत प्रदान करेगी।उन्होंने सरकार से पूछा है कि वह स्पष्ट करें कि क्या डिवेलपमेंट प्लान अधिसूचित होने के बाद क्या यह सीधे ही लागू कर दिया जाएगा या फिर एनजीटी के पास ही जाना पड़ेगा।ऐसे में लोगों में असमंजस है।सरकार इसे स्पष्ट करें।

नरेश चौहान ने शिमला नगर निगम में नए वार्डो पर लोगों के सुझाब और आपत्तियों पर भी सरकार से अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।उन्होंने कहा है कि क्या सरकार उन सुझावों या आपत्तियों पर कोई विचार कर रही है जो बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें दी है।उन्होंने कहा कि सरकार को नए वार्डो के गठन को लेकर लोगों के सुझाबो और आपत्तियों पर गहनता से विचार करना चाहिए।

एक सवाल के जवाब में नरेश चौहान ने नगर निगम के प्रस्तावित बजट को महज एक औपचारिकता बताते हुए कहा कि अब जबकि नगर निगम का शेष कार्यकाल बहुत ही थोड़ा रह गया है ऐसे में बजट का कोई महत्व नही रह जाता।

उन्होंने कहा कि नगर निगम पिछले साल का भी अपने बजट का उपयोग नही कर सकी और लोगों में इसके लिये भाजपा शासित नगर निगम के खिलाफ काफी गुस्सा है।उन्होंने दावा किया कि शिमला नगर निगम चुनावों में इस बार कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago