Hamirpur News : धनबल की बजाय जनबल के साथ खड़ी है जनता : सुनील शर्मा

वीरवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चबूतरा में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने सुजानपुर क्षेत्र के चबूतरा, री-1 व 2 तथा स्वाहल बूथ में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की हरेक पंचायत व सभी गांवों में जनता का अपार समर्थन व सहयोग मिल रहा है।

जनता भी धनबल की बजाय जनबल के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्ष से सुजानपुर की जनता विकास को तरस रही है। https://youtu.be/_Vz002CfL14?si=Gv3Kf8v24mFYqlqe यहां के चुने गए विधायक 2 बार जनादेश का अपमान कर जनता को बीच मझधार में ही छोड़ गए और एक बार विपक्ष में रहते हुए विधायक हुए।

जनता के दुखदर्द की बजाय उनका अपना स्वार्थ आड़े आ जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव वर्तमान सुक्खू सरकार नहीं, बल्कि ईमानदार व आम जनता के मुख्यमंत्री ठाकुर  सुखविंदर सिंह सुक्खू के पक्ष में सुजानपुर सहित समूचे प्रदेश की जनता यह चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को आपदा की वो धड़ी भी याद है और ओल्ड पैंशन स्कीम सहित बेसहारा महिलाओं व बच्चों के लिए हित में चलाई योजनाएं भी नहीं भूले है।

यह प्रदेश की पहली सरकार है, जिसने महिलाओं के बारे में भी सोचा और किसान, बुजुर्ग व युवा वर्ग के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए। जन-जन की यही पुकार है कि अब ऐसा मुख्यमंत्री नहीं खोना है, जोकि गरीब परिवार से निकलकर हर वर्ग की सुनता है और उनके दुख-दर्द में साथ देता है।

उन्होंने जनता से आह्वान किया कि प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव की 6 सीटों के साथ लोकसभा की 4 सीटें भी मुख्यमंत्री की झोली में डालनी है और उन्हें और मजबूत करना है। https://tatkalsamachar.com/people-cleaned-public-places/ इस दौरान उनके साथ प्रवीण लक्की, रमेश भाटिया, वीर सिंह, सुनील मैहरा, सुनील कुमार, जगदीश कोशिक, गोजू,,अरविंद कटोच व निशांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago