Mandi News : मंडी जिला में 6625 कर्मी देंगे चुनाव ड्यूटी

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि लोकसभा चुनावों के लिए तैनात होने वाले पीठासीन, सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारियों की पोलिंग पार्टियों का गठन कर दिया गया है। इसके लिए सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवार की मौजूदगी में सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडमाइजेशन की गई। उन्होंने बताया कि जिला में 6625 मतदान कर्मी चुनाव ड्यूटी देंगे। 

पर्यवेक्षक की मौजूदगी में मंडी संसदीय क्षेत्र के कुल्लू, किन्नौर, लाहौल और स्पीति जिलों की तथा भरमौर विधानसभा में  चुनाव ड्यूटी देने वालों की दूसरी रैंडमाइजेशन भी की गई।

उन्होंने बताया कि पहली रैंडमाइजेशन से चुनाव ड्यूटी करने वालों का चयन किया गया था। दूसरी रैंडमाइजेशन से चुनाव ड्यूटी करने वाले मतदान कर्मियों की स्थायी निवास और पोस्टिंग से अलग अन्य विधानसभा में तैनाती हो गई है। 24 मई को दूसरी चुनावी रिहर्सल में पोलिंग पार्टी को इसकी जानकारी दी जाएगी कि उन्हें किस विधानसभा में ड्यूटी के लिए जाना है। तीसरी रैंडमाइजेशन में उन्हें पोलिंग बूथ आवंटित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि करसोग विधानसभा क्षेत्र के लिए 119 पोलिंग पार्टियां तथा 30 अतिरिक्त पार्टियों का गठन किया गया है। इसी प्रकार सुन्दरनगर विधानसभा के लिए 110 और 28 अतिरिक्त पार्टियों का, नाचन के लिए 144 और 33 अतिरिक्त, सराज के लिए 130 और 34 अतिरिक्त, द्रंग के लिए 130 और 34 अतिरिक्त, जोगिंद्रनगर के लिए 128 और 33 अतिरिक्त, धर्मपुर के लिए 104 और 27, मंडी के लिए 113 और 29, बल्ह के लिए 105 और 28 अतिरिक्त और बल्ह के लिए 109 और 28 अतिरिक्त पोलिंग पार्टियों गठित की गई हैं।  
इस अवसर पर एडीएम डॉ मदन कुमार, तकनीकी निदेशक एनआईसी मण्डी अखिलेश भारती, तहसीलदार निर्वाचन राजेश शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन राजेश जोशी और हरनाम सिंह उपस्थित रहे।  

Neha Sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

16 hours ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago