Mandi News : मतदाता जागरूकता का संदेश देने के लिए अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर की सार्वजनिक जगहों की साफ-सफाई

एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के जिला के आला अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ स्वच्छता श्रमदान कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।  स्वीप कार्यक्रम के अर्न्तगत स्वच्छता के लिए श्रमदान जरूरी और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी थीम को लेकर बुधवार को सदर मंडी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत नगर निगम एरिया में और ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया था। इसके लिए अधिकारी बुधवार को सुबह ही स्थानीय लोगों के साथ साफ-सफाई करने निकल पडे़।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बार्ड नम्बर एक जवाहर नगर, एडीसी रोहित राठौर बार्ड नम्बर 8 नजदीक राम मन्दिर, एसडीएम ओम कांत ठाकुर बार्ड नम्बर 11 नजदीक गोल पौड़ी में स्थानीय लोगों के साथ साफ-सफाई की।
 सहायक निर्वाचन अधिकारी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नगर निगम एरिया में और ग्राम पंचायतों में लोगों के सहयोग से सार्वजनिक जगहों की साफ-सफाई की गई।

उन्होंने उम्मीद जताते हुए  कहा कि स्वच्छता अभियान में शामिल होकर लोगों ने जो संदेश दिया है उसका परिणाम शत प्रतिशत मतदान के रूप में निश्चित रूप से सामने आएगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए सदर मंडी विधानसभा में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। स्कूलों में डेमोक्रेसी क्विज क्विज प्रतियोगिता करवाई गई है।पड्डल मैदान में डीसी इलेवन और एसपी इलेवन के मध्य मैत्रीपूर्ण किक्रेट मैच करवाया गया। अब 18 मई को मंडी मैराथन रन फॉर वोट करवाई जाएगी। 

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago