Women capable of bringing positive change in the society
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के महिला एवं बाल विकास विभाग धर्मपुर द्वारा नगर पालिका के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी कसौली गौरव महाजन ने की। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम हैं तथा मातृ शक्ति का सम्मान बेहतर समाज की नींव रखने में सहायक है।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई और महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को जागरूक बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियमित रूप से सक्रिया भागीदारी निभानी होगी।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा विभागीय योजनाओं जैसे नारी शक्ति पर ग्रुप सांग, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर स्किट, पहाड़ी नाटी व पंजाबी गिद्या पर प्रस्तुति की।
कार्यक्रम में लगभग 550 महिलाओं ने भाग लिया। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-medical-budget/
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर एन.आर. नेगी, तहसील कल्याण अधिकारी कसौली सुरेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त परवाणू सुरेन्द्र ठाकुर सहित वृत्त पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…