Hamirpur Jan Aushadhi Diwas : जनऔषधि केंद्रों से मरीजों की 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक बचत

जनऔषधि दिवस पर मेडिकल कालेज हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दी जानकारी – Saving of more than 20 thousand crore rupees for patients from Jan Aushadhi Kendras

पहली मार्च से सात मार्च तक मनाए जा रहे जनऔषधि दिवस के तहत मंगलवार को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जनऔषधि केंद्रों में सस्ती दवाईयां उपलब्ध होने से आम मरीजों और उनके परिजनों को बहुत बड़ी राहत मिली है। देश भर में संचालित किए जा रहे 9000 से अधिक केंद्रों के माध्यम से मरीजों को सस्ती दवाईयां, सर्जिकल उपकरण और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री 50 से 90 प्रतिशत तक कम दामों पर उपलब्ध करवाए जा रही है।

#Anurag Singh Thakur अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि इन केंद्रों के कारण अभी तक मरीजों की कुल 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बचत हो चुकी है। इस योजना के तहत लोगों को 1759 प्रकार की हाई क्वालिटी दवाईयां और 280 प्रकार के सर्जिकल उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इन सभी दवाईयों एवं उपकरणों में उच्च स्तर की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है तथा इन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मान्यता प्राप्त निर्माताओं से ही खरीदा जाता है।


 Central Minister केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जनऔषधि केंद्र स्वरोजगार के केेंद्रों के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। प्रशिक्षित युवाओं को जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए पांच लाख रुपये तक की वित्तीय मदद का प्रावधान भी किया गया है। इससे हजारों प्रशिक्षित युवा सफलतापूर्वक जनऔषधि केंद्रों का संचालन कर रहे हैं तथा अन्य युवाओं को भी रोजगार दे रहे हंै। जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए

Women महिलाओं, Divyang दिव्यांगों, Retired Servicemen सेवानिवृत्त सैनिकों, Scheduled Castes अनुसूचित जाति एवं Scheduled Castes जनजाति वर्ग के लोगों, पर्वतीय क्षेत्रों एवं द्वीप समूह क्षेत्रों के लोगों के लिए भी 2 लाख रुपये तक की वित्तीय मदद दी जाती है।


इससे पहले प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा जनऔषधि केंद्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-health-education-budget/ उन्होंने बताया कि आम लोग मोबाइल ऐप के माध्यम से भी जनऔषधि केंद्रों की जानकारी आसानी से हासिल करके नजदीकी केंद्र से सस्ती दवाईयां एवं उपकरण प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में एसडीएम मनीष कुमार सोनी, कालेज के प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मी अग्रिहोत्री, डॉ. रामस्वरूप शर्मा, डॉ. अभिलेष सूद, अन्य डॉक्टर एवं प्रशिक्षु डॉक्टर भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago