Economy

Solan News :- प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास को गति प्रदान कर स्वरोजगार सृजन के लिए प्रतिबद्धः उद्योग मंत्री300 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र

सोलन जिले के घीर औद्योगिक क्षेत्र में 300 एकड़ भूमि के उपयोग को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता मंे गठित कैबिनेट उप-समिति की आज यहां उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई।


उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं और उनसे जुड़ी वित्तीय व प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि 300 एकड़ भूमि पर आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा, जिसमें विद्युत आपूर्ति, बेहतर जल प्रबंधन प्रणाली और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी शामिल होगी, ताकि उद्योगों की स्थापना सुगमता से हो सके। इस परियोजना से राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और युवाओं व स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।


विस्तृत चर्चा के उपरांत समिति ने अंतिम लागत-लाभ विश्लेषण तैयार करने काhttps://tatkalsamachar.com/mandi-newsnutrition-month-awareness-camp/ निर्णय लिया जिसे अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।  
अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नजीम ने परियोजना के लिए उपलब्ध विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, निदेशक उद्योग डॉ. युनूस, प्रबंध निदेशक एचपीएसआईडीसी ऋचा वर्मा, अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलक राज शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Vivek Sood

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

20 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

21 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

21 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

1 day ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago