Himachal Pradesh

Mandi News :- मढ़ी में पोषण माह पर जागरूकता शिविर, 52 लोगों ने लिया हिस्सास्वस्थ पीढ़ी के लिए संतुलित आहार जरूरी

। पोषण माह के अंतर्गत आज मढ़ी में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय धर्मपुर, जिला मंडी के माध्यम से पर्यवेक्षिका रीता देवी वृत्त मढ़ी द्वारा किया गया। शिविर में कुल 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मंडल दबरोत की प्रधान किरण रहीं। वार्ड सदस्य मढ़ी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएँ  इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में रीता देवी ने पोषण माह के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि यह अभियान देशभर में 17 सितम्बर से 16 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग विषय निर्धारित किए गए हैं। आज का विषय शिशु एवं बाल आहार रहा। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु को जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध ही देना चाहिए तथा इस अवधि में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त आहार या सप्लीमेंट नहीं देना चाहिए।

शिविर के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण प्रदर्शनी लगाई, जिसमें स्थानीय पौष्टिक https://tatkalsamachar.com/apg-university- व्यंजन प्रदर्शित किए गए। महिला मंडल दबरोत की प्रधान किरण ने  कहा कि गाँवों में उपलब्ध स्थानीय एवं जैविक उत्पादों का अधिक उपयोग करना चाहिए और जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago