Bharat

Kangra News:श्री चामुंडा नन्दिकेश्वर धाम विशेष योजना क्षेत्र की बैठक आयोजित

श्री चामुंडा नन्दिकेश्वर धाम विशेष योजना क्षेत्र की बैठक सभापति, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण श्री चामुंडा नन्दिकेश्वर धाम एवं उपायुक्त  हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण  कार्यालय धर्मशाला के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संबंधित क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं मंडलीय नगर योजनाकार, धर्मशाला रसिक शर्मा ने प्राधिकरण की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में विभिन्न विकासात्मक कार्यों, राजस्व सुदृढ़ीकरण तथा प्रशासनिक प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि साडा  में उपलब्ध धनराशि का उपयोग क्षेत्र के विकास कार्यों में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहरी स्थानीय निकायों की तर्ज पर प्राधिकरण अपने क्षेत्र में कचरा निस्तारण की व्यवस्था को भी सुदृढ़ करेगा।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र के सतत एवं संतुलित विकास को प्राथमिकता दी जाए।

इस अवसर  विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago