Sirmaur : जिला सिरमौर के प्रषासनिक अधिकारियों ने भारत की पहली ‘‘जनगणना गैलरी एवं सूचना किओस्क’’ चंडीगढ़ किया दौरा

उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश यादव एवं सिरमौर जिला के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने गत दिन सेक्टर-19, चंडीगढ़ स्थित जनगणना निदेशालय में बनाई गई ‘‘जनगणना गैलरी एवं सूचना कीऑस्क’’ का दौरा किया।
  उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि संयुक्त सचिव, भारत सरकार एवं निदेशक, जनगणना निदेशालय (पंजाब एवं चंडीगढ़) डॉ. अभिषेक जैन ने जिला सिरमौर के प्रशासनिक अधिकारियों की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में अपनी तरह की यह पहली जनगणना गैलरी है जहां जनगणना आरम्भ होने से लेकर पिछले 150 वर्षों की सारी जानकारी उपलब्ध है। इस गैलरी में एक ही स्थान पर जनगणना संगठन की सभी गतिविधियों (जनगणना, मानचित्र, सीआरएस, एसआरएस, डीडीयू, डीसीएचबी, पुस्तकालय, प्रसार आदि) के लिए समाधान है, जो कि आने वाली जनगणना में जागरूकता लाने में सहायक होगी।
निदेशक  जनगणना ने अधिकारियों को बताया कि जनगणना अब स्कूली छात्रों के पाठ्यक्रम का एक हिस्सा बन गई है और यह ‘‘जनगणना गैलरी और सूचना कियोस्क’’ उन्हें जनगणना और इसके महत्व के बारे में जागरूक करने में मदद करेगा।
  सिरमौर जिला के सभी अधिकारियों ने ऑटोमेशन लाइब्रेरी एवं जीआईएस लैब का भी दौरा किया। https://www.tatkalsamachar.com/bilaspur-dc-bilaspur/ ऑटोमेशन लाइब्रेरी में उन्हें 150 साल से भी पुराने प्रकाशनों को भी दिखाया गया तथा जीआईएस लैब में मानचित्र की चल रही गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया गया।
 वरिंदर कौर, अनुसंधान अधिकारी (मानचित्र), पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर एवं लेह लद्दाख मानचित्र के कार्यों की मुखिया ने जिला सिरमौर के प्रशासनिक अधिकारियों को मानचित्रण कार्य की जानकारी दी। उन्होंने जनगणना में मानचित्रण से पहले और बाद की गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जनगणना के इतिहास में पहली बार जनगणना डिजिटल होने जा रही है।
 अनुसंधान अधिकारी (मानचित्र) ने आगामी जनगणना में मकानसूचीकरण कार्यों के दौरान मोबाइल के माध्यम से मानचित्रण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मकान सूचीकरण ब्लॉक मानचित्रण की आगामी परियोजना के बारे में अवगत कराया और उपरोक्त परियोजना में प्रधान जनगणना अधिकारियों और प्रभारी अधिकारियों की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी।
 
  इस जनगणना गैलरी को तीन हिस्सों मंे बांटा गया जिसमें जनगणना गैलरी, जनगणना सूचना कियोस्क और  डिजिटल लर्निंग सेंटर शामिल हैं। जनगणना प्रक्रियाओं और पद्धतियों पर एक पीपीटी प्रस्तुति भी आयोजित की गई।
  उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम व अधिकारियों ने जनगणना गैलरी एवं सूचना कीऑस्क की सराहना करते हुए कहा कि सिरमौर जिला प्रशासन जनगणना से संबंधित अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण रूप से निभाएगा।

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago