World Yoga : 2 दिसंबर को बेंगलुरु में होगी वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयदीप आर्य

योग व प्राणायाम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन व हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में भिवानी में तीन दिवसीय तीसरी राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता-2022 का आयोजन करवाया गया। 18 से 20 नवंबर तक चली इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ ने कहा कि योग व प्राणायाम हमारी पुरातन विद्या है। जिससे शरीर व मन को स्वस्थ व तंदुरूस्त रखा जा सकता है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए हमेंं इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाते रहना चाहिए। योग से अनेक बीमारियो का भी निवारण होता है। गांव गांव में व्यामशाला खोली जा रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से दुनिया भर योग को बढ़ावा मिल रहा है।

राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव जयदीप आर्य ने कहा कि योग अब राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है और जिस प्रकार से कुश्ती ,बॉक्सिंग व अन्य खेलों को सम्मान मिलता है । उसी प्रकार से अब योग को भी देश और विदेश में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे खेल के खिलाड़ियों की तरह ही अब योगासन के खिलाड़ियों को भी खेल सुविधाएं मिलेंगी। कहा कि ओलंपिक खेलों में भी योगासन को अब शामिल किया जाएगा, ऐसा प्रयास चल रहाहै। उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर को बेंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय योग चैंपियनशिप आयोजित करवाई जा रही है ,जिसमें 25 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस state Championship खेल स्पर्धा से

विजेता खिलाड़ी अब आगे राष्ट्रीय स्तर के खेल स्पर्धा व “खेलो इंडिया” मध्य प्रदेश में भाग ले सकेंगे । https://www.tatkalsamachar.com/chamba-jawaharlal-navodaya-sarol/ उन्होंने कहा कि योग के बल पर खिलाड़ी केवल सम्मान और पैसा ही नहीं ,बल्कि नौकरी भी प्राप्त कर सकेगा।

योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान मिलने के साथ ही भारत के खिलाड़ी योग के क्षेत्र में अनेक मैडल देश के लिए लेकर आएंगे। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 22 जिलों के 600 के लगभग योग खिलाड़ी हिस्सा लिया। जिनमें जूनियर वर्ग में 8 से 14 वर्ष, सब जूनियर वर्ग में 14 से 18 तथा सीनियर वर्ग के 18 से 55 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान योग के माहिर खिलाडिय़ों ने विभिन्न योग कलाओं का दर्शकों के सामने प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया। विजेता खिलाड़ियों को उपस्थित अतिथियों ने मेडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

वही विजेता खिलाड़ियों ने कहा कि आज उन्होंने मेडल जीतकर आगे की राष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप के लिए कदम बढ़ा लिया है । उन्होंने कहा कि योग जहां हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, उसी के साथ-साथ योगासन से हमें सम्मान व नौकरी भी प्राप्त होती है। और आज संपूर्ण विश्व में योग एवं योगासन को प्रतिष्ठा दिलाने का कार्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं योग ऋषि श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज ने किया है

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

14 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago