Bilaspur : डीसी बिलासपुर ने किरतपुर – नेर चौक फोरलेन के निर्माण कार्यो का लिया जायजा

उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने आज किरतपुर -नेर चौक फोरलेन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने आज सुबह नौणी से लेकर गरामोड़ा-कैंची मोड़ तक बनी सड़क, टनल और पुलों का जायजा लिया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित डाबर कंपनी के इंजीनियर और अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय के भीतर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निष्पादित कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया और कहा कि इस फोरलेन के निर्माण के संबंध में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस फोरलेन के बनने से बिलासपुर की दूरी कैची मोड़ से मात्र 22 किलोमीटर होगी। https://www.tatkalsamachar.com/kullu-deputy-commissioner-ashutosh/ कुल 47 किलोमीटर के इस फोरलेन में छोटी-बड़ी 5 टनल और 22 मुख्य व  14 छोटे पुलों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस फोरलेन में 48 छोटे बड़े पुलों का निर्माण होना है  जिसमें से अब तक 22 मुख्य पुल में से लगभग 16 पुल तैयार हो चुके हैं और 6 बड़े पुल निर्माणाधीन है इसके अतिरिक्त 16 छोटे पुलो  में  से 14 पुल तैयार हो चुके हैं और बाकी दो पुल निर्माणाधीन है जिसका निर्माण समय पर पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी देवी राम, सीडीपीओ नरेंद्र कुमार सहित एनएचएआई व गाबर कम्पनी के अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago